हमीरपुर, अक्टूबर 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। सरीला तहसील क्षेत्र में नदी की जलधारा से मौरंग खनन करके ओवर लोड ट्रकों/डंपरों की निकासी पर प्रभावी रोकथाम लगाने को लेकर मंगलवार की रात नौ बजे से लेकर बुधवार को तड़के चार बजे तक चले अभियान में कुल नौ ओवर लोड गाड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिनमें पांच गाड़ियां सीज की गई और चार का चालान किया गया। इस अभियान से ट्रक मालिकों व चालकों में हड़कंप मचा रहा। ओवर लोड गाड़ियों को लुका-छिपाकर खड़ा कर दिया गया। इससे पूर्व एक डंपर को बीच रास्ते मौरंग फेंककर भागने की कोशिश में पकड़कर सीज किया गया है। जनपद में धीरे-धीरे मौरंग खदानों का संचालन शुरू हो रहा है। इसके साथ ही अवैध खनन और ओवर लोड वाहनों की निकासी भी तेज हो गई है। खदानों और मौरंग डंपों से निकलने वाले ट्रक/डंपरों में जमकर ओवर लोडिंग की जा रही है। जिससे सड़कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.