वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा में सुरक्षित नौकायन के लिए गुरुवार को जल पुलिस और घाटों से सटे थानों की पुलिस ने अभियान चलाया। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि ओवरलोडिंग और बिना लाइफ जैकेट के सवारी नाव पर बैठाने पर दशाश्वमेध, भेलूपुर और आदमपुर पुलिस ने कुल 8 केस दर्ज करते हुए 11 बोट सीज किए। दशाश्वमेध पुलिस ने आदमपुर के सक्का घाट निवासी महेश कुमार, चितईपुर के तारापुर-टिकरी निवासी सूरज साहनी, आदमपुर के भारद्वाजी टोला निवासी टिंकू साहनी नामक बोट मालिकों पर केस दर्ज किया है। वहीं भेलूपुर पुलिस ने शिवाला निवासी अतुल साहनी, कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमंदिर निवासी संतोष कुमार निषाद, संतोष, सक्का घाट निवासी पवन साहनी और आदमपुर पुलिस ने सारनाथ के प्रभु निषाद पर मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी ने बताया कि प्रतिदि...