लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- लखीमपुर। गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही हादसे बढ़ जाते हैं। ओवरलोड व ओवरहाइट गन्ना भरे वाहनों से हादसों की संभावना बनी रहती है। नियमों को दर किनार करके गन्ना ढोने वाले इन वाहनों के खिलाफ सात दिनों तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 70 वाहनों का चालान किया गया है। एआरटीओ के मुताबिक यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। एआरटीओ प्रशासन शांतिभूषण ने बताया कि गन्ना पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही चीनी मिलों को जाने वाले मार्गों पर हादेस बढ़ जाते हैं। सड़क सुरक्षा को लेकर 20 से 27 नवम्बर तक अभियान चलाया गया। चीनी मिलों को जाने वाले मुख्य मार्गो पर वाहनों की जांच करते हुए ओवरलोड व ओवरहाइट गन्ना भरा होने पर 70 वाहनों का चालान किया गया है। इसके अलावा गन्ना ढुलाई कर रहे करीब 150 ट्रकों व ट्रैक्टर ट्रालियों में रेट्रोरिफलेक्टिव टेप लगवाए गए...