गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अरविंद कुमार सिंह के कड़े रुख को देखते हुए जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग को रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय भी सजग हो गया है। जनपद के सभी थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी डीपी सिंह ने थोक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फुटकर विक्रेताओं को उर्वरक की आपूर्ति करते समय किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग न करें। उर्वरक केवल निर्धारित मूल्य पर ही बेचा जाए। चेतावनी दी है कि अगर कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत वसूलता है या जबरन टैगिंग करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी थोक विक्रेताओं को अपना स्टॉक, वितरण रजिस्टर और कैश मेमो अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। फुटकर विक्रेताओं को भी सख्त निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.