हापुड़, फरवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र के ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक ट्रक चालक की लापरवाही के कारण लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने वाहन को गलत तरीके से मोड़कर सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने जरूरी कामों के लिए निकले थे, लेकिन ट्रक की वजह से यातायात ठप हो गया। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कुछ वाहन चालकों के बीच आगे निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। बढ़ते जाम को देखते हुए कई लोगों ने अपने वाहन वापस मोड़ लिए और वैकल्पिक मार्ग का सहारा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से आए दिन समस्या उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.