झांसी, जनवरी 6 -- मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटारन से निकले झांसी-खजुराहो हाइवे ओवरब्रिज बनाने की आवाज ऊंची होने लगी है। ग्रामीणों ने शिक्षक विधायक एवं एमएलसी प्रतिनिधि को सौंपा है। ग्राम खिलारा निवासी अधिवक्ता रबीन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधानों ने बताया कि झांसी, खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 के निर्माण के बाद ग्राम अटारन के पास न तो सर्विस रोड बनाई गई है और न ही ओवरब्रिज तथा कट की कोई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके कारण खिलारा, भण्डरा संपर्क मार्ग से जुड़े क्षेत्र के 40 गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें वाहन चालको को अपनी जान जोखिम में डालकर एनएच पर गलत दिशा में मजबूरन चलना पड़ता है, जिस कारण से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने से यहां पर कई लोगों की असामयिक मौतें हो चुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.