बिहारशरीफ, जून 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वेना थाना क्षेत्र के धमौली ओवरब्रिज पर रविवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग बेहोशी की हालत में पड़े थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है। पहचान के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि भीषण गर्मी के कारण उनकी जान गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...