देवरिया, फरवरी 9 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर स्थित ओवरब्रिज पर शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने निजी साधनों से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों के पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि करते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खामपार थाना क्षेत्र के नन्दपुर गांव निवासी विनय कुमार यादव (28) पुत्र अवधेश यादव शनिवार की रात करीब नौ बजे सलेमपुर होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली उपनगर के भरौली वार्ड निवासी जयप्रकाश यादव (20) पुत्र मुरली यादव हरैया से ओवरब्रिज के रास्ते घर जा रहे थे। ओवरब्रिज पर दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.