लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- लखीमपुर, संवाददाता शहर के ओवरब्रिज पर रविवार की दोपहर कई बाइक सवार फिसलकर गिर गए। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। बाद में पता चला कि रोड पर मोबी ऑयल पड़ा है। जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। किसी राहगीर ने इसकी सूचना डायल 112 पर की। तब कहीं जाकर लोगों को समस्या से निजात मिली। शहर के हीरालाल धर्मशाला के ओवरब्रिज पर रविवार को मोबी ऑयल गिर गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। मोबीआयल जब सड़क पर फैल गया तो हादसे होने लगे। कई बाइक सवार फिसलकर गिरे। एक ही जगह पर जब बार बार हादसे हुए तब लोगों को मोबीआयल फैले होने की जानकारी हुई। हादसे में लोग चोटिल हुए हैं। तभी किसी ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दी। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। रोड पर फैला ऑयल साफ कराया। रोड पर गिरते हुए लोगों का किसी ने वीडियो भी बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.