हापुड़, फरवरी 5 -- शहर के प्रमुख ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। पुल के नीचे सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दिन के व्यस्त समय में यहां बार-बार जाम लग रहा है और लोगों को घंटों तक फंसा रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रूप से खड़े वाहन सड़क की आधी जगह घेर लेते हैं, जिसके कारण बसें और बड़े वाहन आगे नहीं बढ़ पाते। कई बार तो बसों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ता है, जिससे यात्रियों को भी काफी असुविधा होती है। जाम के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। पुलिस द्वारा कई बार मना करने और समझाने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.