गढ़वा, जनवरी 27 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत गांव निवासी चंदन साव की पुत्री 18 वर्षीया खुशबू कुमारी ओवरडोज दवा खाकर बीमार हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि खुशबू अपने घर में परिजनों से मोबाइल की मांग कर रही थी। नहीं देने पर आक्रोशित होकर उसने ओवरडोज दवा खा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.