औरैया, फरवरी 20 -- कुदरकोट, संवाददाता। कस्बा कुदरकोट के मुख्य चौराहे पर गुरुवार को ओवरटेक के विवाद में दो वाहन चालकों के बीच झगड़ा हो गया। सड़क पर अचानक दोनों गाड़ियां रुकने और चालक आपस में खींचतान करने लगे, जिससे चौराहे पर भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार भरथना की ओर से कुदरकोट आ रही दो गाड़ियों के बीच रास्ते में ओवरटेक को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान दोनों वाहन आपस में हल्के टकरा भी गए। इसके बाद दोनों चालक एक-दूसरे का पीछा करते हुए कुदरकोट के मुख्य चौराहे तक पहुंच गए और वहीं गाड़ियां रोककर सड़क पर ही विवाद करने लगे। अचानक हुए घटनाक्रम से राहगीर रुक गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी राहगीर ने घटना की सूचना थाना कुदरकोट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.