धनबाद, मार्च 10 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर बनियाहीर के समीप तेज रफ्तार दो बाइक ओवरटेक करने चक्कर मे टकरा गई। दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों बाइक सवार को उठाकर झरिया के एक निजी नर्सिंग होम ले गया। जहां इलाज के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। एक घायल पटिया बस्ती के मधु रवानी (24) बताया जा रहा है। वहीं दूसरे घायल जामाडोबा संतोष नगर के अब्दुल अंसारी(20) बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइक सवार भागा की ओर से झरिया आ रहे थे। तभी दोनों ही बाइक के ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार सड़क पर ही गिर गए। अगर कोई बड़ा वाहन पीछे से आता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.