मैनपुरी, फरवरी 22 -- कस्बा के फर्रुखाबाद रोड पर रविवार शाम ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार डंपर की चपेट में आने से बच गई। कार सवारों ने डंपर का शीशा ईंट मारकर फोड़ दिया। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर रवाना कर दिया। खबर लिखे जाने तक ट्रैफिक को निकाला जा रहा था। रविवार शाम को एक डंपर काली नदी पुल से बेवर की तरफ आ रहा था। पीछे से एक कार भी आ रही थी। बस स्टैंड चौराहा पर ट्रैफिक दबाव के चलते कार सवार ने जल्दबाजी में डंपर को ओवरटेक किया। जिसके चलते कार डंपर की चपेट में आ गई और मामूली क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना से गुस्साए कार सवारों ने ईंट मारकर डंपर का शीशा तोड़ दिया। देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बीच जाम लग गया। सूचना पर मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.