मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाने के धरमपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को दो ट्रकों में भिड़ंत हो गया। हादसे में ट्रक चालक झारखंड के गिरिडीह निवासी सावन सिंह (45) की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर जा रहे पपीता लदा ट्रक धरमपुर के समीप सीतामढ़ी की ओर जा रहे दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। दूसरा ट्रक लेकर चालक भाग गया। थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...