शामली, जनवरी 1 -- गुरूवार कां तेज रफ्तार बस और डंपर चालक ने दो अलग अलग घटनाओं में कार में टक्कर मार दी। लोगों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रेलपार बाईपास पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना आदर्शमंडी पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। गुरूवार को शहर के मोहल्ला शिव विहार कालोनी रेलपार निवासी धीरज अपनी कार में सवार होकर बाईपास की ओर से अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक बस के चालक ने कार को ओवरटेक करने के प्रयास में कार में टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल बाल बच गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड एकत्रित हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने सांकेतिक जाम भी लगाया। सूचना पाकर थाना आदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.