लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- संसारपुर। नेशनल हाइवे 730 पर थाना हैदराबाद क्षेत्र के कुवंरपुर गांव में आनन्द बिहार दिल्ली से लखीमपुर वापस जा रही डबल डेकर बस रविवार की सुबह वाहन को ओवरटेक करने के चलते गोला से खुटार की तरफ जा रही ट्रक में सामने से टकरा गई। इसमें दोनो वाहनों के चालक-परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। हाइवे से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। आनंद बिहार दिल्ली से सवारी भरकर लखीमपुर बापस जा रही राहुल ट्रेवल्स की डबल डेकर बस थाना हैदराबाद के कुंवरपुर गांव में पहुंचने पर कोल्डड्रिंक लदी ट्रक से ओवरटेक करने के चक्कर मे सामने से टकरा गई। जिसमें बस चालक परमजीत सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी अम्बारा थाना भीरा, परिचालक रवि वर्मा पुत्र कल्लूराम निवासी अशोगापुर थाना फूलबेहड़ व ट्रक चालक कल्लू पुत्र भगवान दास निवासी सोनोरा मुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.