शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- खुटार। बुधवार रात 11 बजे पलिया से बरेली जा रही डीसीएम ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई। गनीमत रही कि चालक बाल बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को रात में ही रोड से हटवाया। जिला बरेली के फतेहगंज निवासी गुलफाम ने बताया कि बुधवार की रात वह टेंट का सामान लेकर पलिया से फतेहगंज जा रहा था। खुटार पूरनपुर रोड पर तिकुनियां के पास एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था। अचानक डीसीएम अनियंत्रित हो गई। और रोड पर ही पलट गई। चालक बमुश्किल डीसीएम से बाहर निकला। गनीमत रही कि चालक बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को रोड से हटवाया। रात के चलते अन्य कोई वाहन उसकी चपेट में नही आया। नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम को रोड से हटव...