फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी मंदिर, इंदिरा नगर मंदिर, डबुआ कॉलोनी मंदिर और ओल्ड फरीदाबाद स्थित मस्जिद में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वहां उपस्थित आमजन को यह शपथ भी दिलाई गई कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं करवाएंगे और न ही होने देंगे। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत यह एक दंडनीय अपराध है, जिसके लिए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद समाज में जागरूकता की कमी, परंपरागत सोच और सामाजिक दबाव के कारण आज भी कई स्थानों पर बाल विवाह की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस कुरीति के खिलाफ खड़ा हो। हेमा कौशिक ने समाज के प्रत्येक सदस्य से अनुरोध किया कि वे ऐसे मामलो...