फरीदाबाद, मार्च 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ओल्ड फरीदाबाद और नहर पार की छह कॉलोनियों में सड़क, सीवर और पेयजल आपूर्ति करने के लिए लाइन डाली जाएंगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अगले माह से इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं पर काम शुरू हो जाएगा। इस कार्य योजना पर सवा सात करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी के अंतर्गत बसेलवा कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीवर लाइन और पेयजल की लाइन बिछाई जाएंगी। इस कार्ययोजना पर एक करोड़ 66 लाख 79 हजार रुपये से ज्यादा का बजट खत्म होगा। ओल्ड फरीदाबाद की साई विहार एंक्सटेंशन कॉलोनी में एक करोड़ 12 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। यहां भी सीवर, सड़क और पेयजल की आपूर्ति करने के लिए लाइन डाली जाएंगी। ओल्ड फरीदाबाद इलाके में भगत सिंह मार्ग कॉलोनी में रहने वाले लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.