गुरुग्राम, फरवरी 23 -- ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के संचालन को लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने बिजलीघर निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में गांव डूंडाहेड़ा में जमीन का चयन किया जा चुका है। जीएमआरएल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से जमीन मुहैया करवाने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- ओल्ड दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर से निकलेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का रूट जीएमआरएल से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव डूंडाहेड़ा में तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर बिजलीघर का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के सेक्टर-20 स्थित 220 केवीए क्षमता के बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। जीएमआरएल के मुख्य परियोजना अधिकारी गबदू राम चौधरी ने इस सिलसिले में एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.