गोपालगंज, दिसम्बर 10 -- कुचायकोट। प्रखंड में हाल ही के मौसमीय उतार-चढ़ाव और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को फसल क्षति मुआवजा दिलाने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में सिसवा पंचायत की बीडीसी प्रतिनिधि उर्मिला देवी ने बुधवार को बीडीओ सुनील कुमार मिश्र को एक आवेदन सौंपते हुए प्रभावित किसानों का त्वरित सर्वे कराने और तत्काल मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। उर्मिला देवी ने बताया कि सिसवां पंचायत सहित आसपास के कई गांवों में धान की फसलें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिसके कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि कई छोटे और सीमांत किसानों के पास वैकल्पिक आय का कोई अन्य साधन नहीं है, इसलिए सरकार द्वारा घोषित मुआवजा जल्द जारी किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.