मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- जनपद में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार की रात गरज व चमक के साथ हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। बेमौसम की इस मार से जहाँ आम जनमानस ठंड से बेहाल है, वहीं खेतों में लहलहाती फसल को देख किसान मायूस नजर आ रहे हैं। रविवार की रात करीब 1 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में ओले गिरने से सफेद चादर बिछ गई। सोमवार की सुबह भी मौसम के तेवर तल्ख रहे। आसमान में घने काले बादलों के छाए रहने के कारण सुबह का तापमान काफी नीचे चला गया, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। रविवार को तापमान अधिकतम 21.0 डिग्री व न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा बारिश 6.2 मि.मी. दर्ज की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.