रांची, मार्च 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों से लगातार बह रही हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं तेज गति से हवा चलने से कई बिजली के पोल, सौर संयंत्र और कई पेड़ गिर गए। प्रखंड के ग्रामीणों ने बताया कि कई कच्चे मकानों को भी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण गेहूं,सरसों और मक्का, मटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, मिर्च, तरबूज, गाजर, टमाटर, बैगन, फ्रेंचबीन और खीरा समेत विभिन्न सब्जियां बर्बाद हो गईं। वहीं तेज हवा चलने के कारण पेड़ गिरने से प्रखंड क्षेत्र में खपरैल और एसबेस्टस के मकान को बड़ी क्षति पहुंची है। ओलावृष्टि से आम में लगे मंजर और फल भी झड़ गए। किसानों ने दुकान से उधारी और बैंक से केसीसी लोन लेकर सब्जी की खेती की थी। किसानों ने कहा कि यदि सरकार की ओर से मुआवजा नहीं मिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.