नई दिल्ली, मई 25 -- हीरो मोटोकॉर्प ने अपने विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर का मोस्ट अफॉर्डेबल वैरिएंट पेश करके और कीमतों में कटौती करके बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है। अप्रैल 2025 में कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 540% की उछाल देखी गई, जो अप्रैल 2024 में 956 यूनिट से बढ़कर अप्रैल 2025 में 6,123 यूनिट हो गई। इसके साथ ही, विडा देश में 5वें सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड के रूप में उभरकर सामने आया है। ऐसे में अब कंपनी इस लय को पकड़कर एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की योजना बना रही है। इनमें से एक विडा VX2 है, जिसे 1 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। इस साल की शुरुआत में हीरो मोटोकॉर्प ने भारत मोबिलिटी एक्सपो में एक नया मॉडल विडा Z पेश किया था। विडा Z को मूल रूप से EICMA 2024 में पेश किया गया था। यह वास्तव में एक ग्लोबल प्रोडक्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.