नई दिल्ली, फरवरी 6 -- ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप आधारित कैब सर्विस 7 फरवरी को ठप्प रह सकती है। इन कंपनियों से जुड़े ड्राइवरों की एक यूनियन ने देश व्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ड्राइवर यूनियन ने अपनी इस हड़ताल को ऑल इंडिया ब्रेकडाउन का नाम दिया है। हड़ताल के ऐलान के साथ में यूनियन ने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि एग्रीगेटर कंपनियां लगातार मुनाफा कमा रही हैं, जबकि इस प्रक्रिया से ड्राइवरों का शोषण हो रहा है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर हड़ताल का ऐलान करते हुे तेलंगाना गिग एंड प्लेटफार्म वर्कर्स यूनियन ने लिखा, "देश भर के ऐप आधारित परिवहन कर्मी 7 फरवरी 2026 को ऑल इंडिया ब्रेकडाउन करेंगे। न न्यूनतम किराया है, न कोई नियमन सिर्फ अंतहीन शोषण।" इसके साथ ही इस यूनियन ने बाकी श्रमिक संगठनों को भी इस हड़ताल में साथ देने का आह्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.