जौनपुर, जनवरी 16 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। समाज में जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य होता है। हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। यह बातें गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर उमानाथ सिंह शैक्षिक एवं धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से आयोजित कंबल वितरण समारोह में बोलते हुए उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी बहुत लोग जरूरतमंद हैं। उनको आज भी सुविधा का अभाव है। समाज के सम्पन्न लोगों जरुरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि यह एक पुनीत कार्य है। कार्यक्रम में 600 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर राकेश सिंह, अमित सिंह, वीरेंद्र चौहान, विनय सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, कृष्णा यादव, शैलेन्द्र अस्थाना सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.