गुड़गांव, मई 26 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित इंटरनेशनल ओलंपियाड परीक्षा 2024-25 में गुरुग्राम के छात्र ने इंटरनेशनल रैंक हासिल की है। श्रीराम स्कूल-अरावली के दसवीं कक्षा के छात्र कार्तिकेय अरोड़ा ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में दूसरी रैंक प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय रजत पदक के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। इस वर्ष के एसओएफ ओलंपियाड में 70 देशों के लगभग लाखों छात्रों ने भाग लिया। जिसमें गुरुग्राम के 86200 से अधिक छात्र शामिल थे। गाजियाबाद के उल्लेखनीय स्कूल जैसे दिल्ली पब्लिक स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल भी प्रतिभागियों में शामिल थे। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ने दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 2024-25 ओलंपियाड परीक्षाओं के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.