आगरा, मई 10 -- ओलंपियन व ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी शनिवार शाम को ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। करीब एक घंटा ताजमहल में रहे चिराग ताज की खूबसूरती में खो गए। उन्होंने गाइड से ताज की नक्काशी और उसके इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ताजमहल भारत की शान है। इससे पहले आगरा पहुंचने पर जिला बैडमिंटन संघ ने उनका स्वागत किया। चिराग ने संघ के चेयरमैन विनोद सीतलानी से चर्चा करते हुए आगरा में बैडमिंटन संघ खेल के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आगरा के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.