कानपुर, जनवरी 15 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ओलंपिक क्लब ने वीनस क्लब को 212 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में ग्लोरी क्लब ने फ्रेंड्स स्पोर्टिंग को 60 रन से हराया। कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए पहले मैच में ओलंपिक क्लब ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 289 रन बनाए। टीम की ओर से प्रितेश दीक्षित ने 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में शुभम गोस्वामी ने दो व संस्कार शर्मा ने एक विकेट लिया। जवाब में वीनस क्लब की पूरी टीम 23.4 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आकाश ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिजीत सिंह ने पांच, पीयूष पाल व अनिकेत ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में ग्लोरी क्लब ने 34.3 ओवर में 189 रन बन...