गुमला, जनवरी 28 -- कामडारा। ओरेकल परियोजना के तहत उद्योगिनी संस्था कामडारा द्वारा महिलाओं को सहायता सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में पांच महिलाओं को राशन सामग्री तथा आठ महिलाओं को वेट मशीन शत-प्रतिशत अनुदान पर दी गई,ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।प्रखंड के कजरा, जामटोली, टुरूण्डू और सुरहू गांव की सरिता देवी, उषा देवी, सुमित्रा देवी,विमला कुमारी व ममता देवी को राशन सामग्री प्रदान की गई। वहीं सनम कुमारी, संतोषी कुमारी, पूनम देवी, बिरसमनी देवी, तीजन देवी, प्रतिमा कुमारी और सावित्री देवी को वेट मशीन दी गई।संस्था के प्रतिनिधि नारायण साहू ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.