हजारीबाग, जनवरी 5 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को सदर प्रखंड के ओरिया पंचायत से सांसद आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड स्थित चार पंचायतों के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया और फिर गांव की दहलीज पर जनसेवक की तहत चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद किया। सांसद ने ओरिया, सखिया, गुरहेत और पौता पंचायत के ग्राम ओरिया, बीरबीर, सखिया, बेहरी, जुलजुल, बहरोनपुर, गुरहेत, धवैया, चोरहेता, रेवार और चंदवार में जन-संवाद किया। सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान जनता ने सांसद से पिछले कुछ वर्षों से उपेक्षित बुनियादी सुविधाओं सड़क, नाली, बिजली आदि के बारे में चर्चा किया। साथ ही आवास, दाखिल-खारिज और जमीन को ऑनलाइन करने प्रमुखता से उनके समक्ष रखे। सांसद ने जनता की ओर से रखें गए मुद्दे पर कहा कि राज्य सरकार व...