अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- रानीखेत, संवाददाता। ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय के गोलू मंदिर सभागार में ओरियन मेटल श्रमिक संघ के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में काफी संख्या में कर्मचारियों ने शिरकत की। इस दौरान समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। बाद में नई शाखा का गठन किया गया, जिसके लिए नरेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष, प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, ख्याली दत्त कोषाध्यक्ष, हरीशचंद्र महामंत्री, दिनेश चंद सती संयुक्त मंत्री चुने गए। इनके अलावा गिरधर सिंह संगठन मंत्री, महेंद्र सिंह उपकोषाध्यक्ष चयनित हुए। घनश्याम, दीपक सिंह, गिरधर सिंह, कमलेश रावत, हरीश नेगी, प्रताप सिंह, धन सिंह सदस्य मनोनीत हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.