लातेहार, जनवरी 20 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के ओरसा घाटी में हुए भीषण बस हादसे की जांच में ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और मानवीय लापरवाही की पुष्टि हुई है। उपायुक्त के निर्देश पर डीटीओ उमेश मंडल, एसडीओ बिपिन कुमार दुबे और एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया की टीम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच में सड़क पर टायर के स्किड के निशान मिले और वाहन में पांचवां गियर लगे होने से अत्यधिक गति की पुष्टि हुई। इससे पहले जिला सड़क सुरक्षा सेल एवं छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने भी संयुक्त निरीक्षण किया था। जांच टीम ने भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओरसा घाटी क्षेत्र में गो स्लो साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, रोड डिलिनेटर और चेवरोन साइन लगाने की सिफारिश की है। जिला सड़क सुरक्षा इकाई ने इन सुरक्षा उपायों को शीघ्र लागू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.