पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र उदयनगर में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज कार्यक्रम के तहत ओरल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीटीओ डॉ. अनिकेत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। 80 लाभार्थियों का ओरल कैंसर हेतु निःशुल्क स्क्रीनिंग किया गया। साथ ही लाभार्थियों को कैंसर से बचाव, प्रारंभिक लक्षणों की पहचान एवं समय पर उपचार के संबंध में जागरूक किया गया। डॉ. अनिकेत ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते जांच से जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी प्रकार की स्वास्थ्य टीमों द्वारा ऐसे जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम निरंतर जारी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.