गिरडीह, अगस्त 3 -- गिरिडीह। ओरमांझी रांची (बिरसा मुंडा जैविक उद्यान) में झारखंड के सबसे बड़े चिड़ियाघर से 292 हेक्टेयर अधिक भूमि पर गिरिडीह का चिड़ियाघर बनेगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर होगा। शनिवार को हेमंत सरकार ने दुमका के साथ गिरिडीह को भी 396.22 हेक्टेयर भूमि में चिड़ियाघर के निर्माण को मंजूरी दे दी। झारखंड राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में मिली मंजूरी से स्पष्ट हो गया है कि यह चिड़ियाघार भले ही ओरमांझी जू की तर्ज पर बनेगा, लेकिन क्षेत्रफल में सबसे अधिक और बड़ा भी होगा। ओरमांझी जू 104 हेक्टेयर की भूमि में फैला है। गिरिडीह में चिड़ियाघर स्थापित होने पर यहां भी ओरमांझी जू की तरह विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों का घर होगा। गिरिडीह को मिले इतनी बड़ी सौगात से जिलेभर के लोग खुश हैं। नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सह सदर विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.