रांची, जुलाई 23 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड से 201 कांवरियों का जत्था बुधवार को देवघर और बासुकीनाथ में जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान किया। कांवरिया संघ का नेतृत्व संतोष गुप्ता कर रहे हैं जो स्वयं भोलेनाथ का रूप धारण किए हैं। देवघर जाने के लिए कांवरियों का जत्था काली मंदिर परिसर में जमा है। शिव शिष्य परिवार के मुख्य संरक्षक अचिंत आनंद और पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जयगोविंद साहू, अमरनाथ चौधरी, रंधीर चौधरी और मानकी राजेंद्र शाही आदि ने श्रद्धालुओं को केसरिया अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर शिव परिवार के मुख्य संरक्षक ने कहा भगवान शिव कण-कण में मौजूद है। उनकी भक्ति सदैव हमेशा जीवन में ऊर्जा प्रदान करती है। पूर्व सांसद चौधरी ने कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा भक्तों को मिलता है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.