रांची, फरवरी 14 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। झारखंड प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित 42 पदाधिकारियों की टीम शनिवार को प्रशिक्षण के तहत ओरमांझी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंची। अंचल अधिकारी उज्जवल सोरेन ने उन्हें अंचल कार्यालय द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूमि संबंधी कार्य, विशेषकर जमीन का दाखिल-खारिज, अंचल का प्रमुख दायित्व है। इसके अलावा आपदा विभाग के तहत क्षतिपूर्ति व मुआवजा वितरण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षुओं ने ग्रामीण विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अंबेडकर आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं का स्थल भ्रमण कर कार्यप्रणाली को समझा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.