रांची, मार्च 24 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पीछे रेनबो सेवन नामक आवासीय परिसर में छापेमारी कर विदेशी शराब बनाकर पैकिंग करनेवाली फैक्ट्री पकड़ी है। घटना सोमवार को दिन के 12 बजे की है। फैक्ट्री में लगभग 50 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है। शराब के अतिरिक्त जब्त की गई सामग्री में 1000 से अधिक खाली बोतल, पानी रखनेवाले 20 लीटर के 40 जार में रंगीन शराब और लगभग 400 पेटी विभिन्न कंपनी की विदेशी शराब और पैकिंग करनेवाली मशीन शामिल है। वहीं चार धंधेबाज को फैक्ट्री से गिरफ्तार कर लिया जबकि इस धंधे में शामिल कई अन्य फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों में पंकज कुमार शर्मा, आकाश कुमार, अभिषेक कुमार, पवन शर्मा उर्फ अभिषेक और फरार आरोपियों में राहुल कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी बिहार के औरंगाबाद और जहानाबाद के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.