रांची, जनवरी 15 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की चुटूपालू घाटी के माउर सेरवाटांड़ में लगे मकर संक्रांति सह कृषि प्रदर्शनी मेला घूमने गए युवक का गुरुवार को पुलिस ने मेला स्थल से कुछ दूर स्थित गड्ढे से शव बरामद किया। मृतक 45 वर्षीय रमेश प्रजापति चुटूपालू के बाजारटांड़ का निवासी था। पुलिस के अनुसार शव देखने से लग रहा है कि वह शराब पीकर गड्ढे में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हुई होगी। वहीं मृतक के पिता किशुन प्रजापति ने बताया कि रमेश घर से बुधवार को दिन के तीन बजे अपनी पत्नी को बताकर मेला घूमने गया था। देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों खोजबीन शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कोट शशिभूषण सिंह, थानेदार ओरमांझी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.