रांची, जनवरी 16 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी पुलिस ने कालीन और चादर बेचनेवाले एक फेरीवाले से 13 जनवरी को हुई लूटपाट का खुलासा कर लिया। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सबीर अंसारी और अजहर अंसारी रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव के निवासी हैं और उनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना रौजा के कटिया कमूसरही निवासी पीड़ित मोहम्मद शानू ने 13 जनवरी को ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शानू अपनी मोपेड पर कालीन और चादरें लादकर फेरी लगाता है। प्राथमिकी के अनुसार, कुटे गांव के एक परिचित ने उसे फोन कर सामान बिकवाने का झांसा देकर बुलाया था। इसके बाद दोनों युवक कुच्चू मोड़ के पास फेरीवाले को सुनसान स्थान पर ले जाकर 13 कालीन, छह चाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.