रांची, जनवरी 5 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ओरमांझी के रुक्का मुंडाटोली की प्रतिभावान फुटबॉलर अनुष्का कुमारी को ओरमांझी के पूर्व उप प्रमुख सहित अन्य समाजसेवियों और खेल प्रेमियों ने साइकिल देकर सम्मानित किया। अनुष्का को स्कूल और फुटबॉल अभ्यास के लिए जाने में असुविधा हो रही थी। पूर्व उप प्रमुख जयगोविंद उर्फ लालू साहू, भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश और संजय कुमार ने रुक्का मुंडाटोली स्थित अनुष्का के घर पहुंचकर उसे साइकिल प्रदान की। इस दौरान उसकी माता रीता देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.