रांची, अगस्त 13 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। भारतीय सेना के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को ओरमांझी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, मानकी राजेंद्र साही और अमरनाथ चौधरी शामिल हुए। इससे पहले तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए लोग महावीर मंदिर के पास अंचल मैदान में जमा हुए। यात्रा में ओरमांझी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चे शामिल हुए। तिरंगा यात्रा अंचल मैदान से शास्त्री चौक होते हुए ओरमांझी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल होते हुए पुन: अंचल मैदान पहुंची, जहां राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जवान सीमा पर दिन-रात अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में भी जानकारी दी। तिरंगा यात्रा में ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.