रांची, फरवरी 2 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड की पूजा समिति द्वारा रविवार को दुर्गा महादेव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान 551 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम में रुद्राभिषेक और दोपहर में महाभंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले कलश यात्रा के लिए महिलाएं मंदिर परिसर में जमा होने लगी। कलश लेकर महिलाएं और अन्य भक्त जयकारा लगाते हुए डोमा नदी स्थित छठ घाट पहुंची, जहां गंगा पूजन के बाद कलश में जलभर कर पुन: जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण करते मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर में भगवान शंकर को जल से स्नान कराया गया। वहीं रुद्राभिषेक के बाद महाभंडारा किया गया। कलश यात्रा में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, प्रमुख अनुपमा देवी, अध्यक्ष रामकुमार महतो, दुर्गाशंकर साहू, रणधीर चौधरी, सत्यनारायण तिवारी, शैलेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.