रांची, अप्रैल 22 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। एनएन 33 पर बीपी पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर से टकराकर एक कार पलट गई। इसके बाद आग लगने से कार जलकर खाक हो गई। जिस समय कार पलटी उस समय कार में तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने तीनों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में एक को गंभीर चोट लगी थी और दो मामूली रूप से घायल थे। कार में सवार तीनों लोग दुर्घटना के समय नशे में थे। घटना मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार, रातू से राजू सिंह अपने दो साथियों के साथ एक्सयूवी 300 कार में सवार होकर ओरमांझी की ओर आया था। बीपी पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने के बाद रांची की ओर जाने लगा। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई और कार में आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.