रांची, जनवरी 8 -- रांची, संवाददाता। शहादत दिवस के अवसर पर विश्वम्भर फाउंडेशन की ओर से रांची जिला के ओरमांझी क्षेत्र अंतर्गत खटंगा गांव में नर सेवा-नारायण सेवा अभियान के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को राहत पहुंचाई गई। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो एवं खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने विश्वम्भर फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार झा, सदस्य राजेश झा, संजय मिश्र एवं किशोर झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.