रांची, अगस्त 12 -- ओरमांझी, प्रतिनधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय द्वारा मंगलवार को डीसी के आदेशानुसार जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में विभिन्न मामले से संबंधित कुल 52 आवेदन आए। इसमें म्यूटेशन, भूमि सुधार पंजी में इंट्री, जाति प्रमाण पत्र, गव्य विकास सहित अन्य विभागों से आवेदन शामिल थे। ओरमांझी सीओ ने तत्काल चार म्यूटेशन, 10 भूमि सुधार, 13 जाति प्रमाण पत्र, भारत माला रोड निर्माण के एक मामले का ऑन द स्पॉट निराकरण किया। वहीं गव्य विकास विभाग के मामले को जल्द सुलझाने के लिए कहा है। ओरमांझी सीओ उज्ज्वल सोरेन ने कहा कि शिविर में म्यूटेशन और भूमि से संबंधित मामले का तत्काल निपटारा कर दिया गया। कुछ आवेदनों को जांच के लिए रखा गया है, जांच के बाद भी उसका निपटारा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.