रांची, जनवरी 3 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। एनएच 33 पर ओरमांझी के भेड़ा पुल के पास एक कंटेनर दूसरे लेन में जाकर एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार चालक की मौत हो गई और कार में बैठे चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना शनिवार को दिन के 11.30 बजे की है। मृतक 45 वर्षीय मंसूर अंसारी रामगढ़ के गोला के पुरवाडीह का निवासी था। वही चारों घायल चितरपुर के निवासी हैं। घायलों में जावेद अहमद, हमदान शेख, मनतसा फातमा और चार वर्ष की बच्ची रुकैया फातमा शामिल हैं। पिस्का सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रिम्स भेजा गया है, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि चितरपुर से कार रांची जा रही थी। रास्ते में रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे कंटेनर के आगे की पत्ती टूट गई और कंटेनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.