रांची, दिसम्बर 16 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी अंचल कार्यालय द्वारा मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं के कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें दाखिल खारिज के 15 आवेदन आए, इसमें चार मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया। पंजी-2 में भूमि सुधार से संबंधित सर्वाधिक 53 आवेदन आए, साथ ही जमीन नापी और ओबीसी प्रमाण पत्र के आवेदन भी मिले। सीओ उज्ज्वल सोरेन ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार लगाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...