बदायूं, फरवरी 15 -- ओरछी। कस्बा ओरछी में हाईवे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ठीक सामने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ के सम्मान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हरिद्वार और राजघाट से पवित्र गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे सैकड़ों कांवरियों ने यहां रुककर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह सेवा कार्य प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।आयोजन में पूरणमल गुप्ता, मोहित कुमार गुप्ता, रोहित गुप्ता, अनिल कुमार, राजेश मौर्य, ध्रुव कुमार, दीपक सिंह,चेतन मिश्रा, पुनीत कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...